Breaking News in Hindi

कौन है सूचना सेठ, अपने 4 साल के बेटे के खून की हुई प्यासी

नई दिल्ली।  बेंगलुरु स्थितु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की सीईओ और फाउंडर सूचना सेठ को उनके चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। 2020 में द माइंडफुल एआई लैब की स्थापना करने वाली सूचना को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में अपने बेटे के लाश को एक बैग में ले जाते समय गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, 39 वर्षीय सूचना सेठ ने अलग रह रहे पति को अपने बच्चे से मिलने से रोकने के लिए घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। आरोपी मां के पास भौतिकी में मास्टर डिग्री और संस्कृत में टॉपर है।

कौन है सूचना सेठ?

सूचना सेठ के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें 12 सालों से अधिक एआई एथिक्स विशेषज्ञ और डेटा वैज्ञानिक का अनुभव है। उनके काम में डेटा साइंस टीमों को सलाह देना और उद्योग अनुसंधान प्रयोगशालाओं में मशीन लर्निंग समाधानों को स्केल करना शामिल है।

एआई एथिक्स लिस्ट में 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में सूचना सेठ का नाम है। इसके अलावा, डेटा एंड सोसाइटी में मोजिलो फेलो, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो और रमन रिचर्स इंस्टीट्यूट में रिचर्स फेलो का उल्लेख है। उनके पास प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण में पेटेंट भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन