Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

क्या एप्पल साइडर विनेगर पीने से हो सकता है वजन कम? जानिए इसपर क्या कहती है स्टडी

एप्पल साइडर विनेगर हमारी हेल्थ और स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होने के कारण ये ब्लड शुगर को मैनेज करने में भी मदद कर सकता है. अब एक रिसर्च में भी पाया गया है कि ये वजन घटाने, ब्लड शुगर को कम करने और ब्लड लिपिड यानी की कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मददगार साबित हो सकता है.

क्या कहती है रिसर्च?

लेबनान में वैज्ञानिकों के एक समूह ने इस रिसर्च के लिए 12 से 25 की उम्र वाले ओवरवेट और मोटापे की समस्या से ग्रस्त लोगों को चयन किया. 30 लोगों के समूह को चार ग्रुप में बांटा गया है. प्रतिभागियों को 12 हफ्ते तक कुछ भी खाने से पहले रोजाना सुबह 5, 10 या 15 मिलीलीटर एप्पल साइडर विनेगर को 250 मिलीलीटर पानी में मिलाकर पानी के लिए कहा गया था. एक कंट्रोल ग्रुप को वैसे ही दिखने और उसी स्वाद का बनाने के लिए पानी में प्लेसिबो मिलाकर पीने को दिया गया है. ये अध्ययन डबल ब्लाइंड तरीके से किया गया था, यानी कि प्रतिभागियों या डेटा एकत्र करने वाले वैज्ञानिकों में से किसी को भी नहीं पता ता कि कौन किस ग्रुप से है.

क्या कहते हैं परिणाम?

तीन महीने तक सेब साइडर विनेगर पानी से वजन कम और बॉडी मास इंडेक्स यानी की बीएमआई कम होता हुआ नजर आया है. उस दौरान जिन लोगों ने सेब साइडर विनेगर का सेवन किया उनका वजन 6 से 8 किलोग्राम कम हुआ है और उनका बीएमआई 2.7 से 3 तक कम हुआ है. इसका असर उनके कमर और कुल्हे पर नजर आने वाले फैट पर भी दिखाई दिया है.

इसी के साथ ही एप्पल साइडर विनेगर पीने वाले ग्रुप के लोगों में ब्लड ग्लूकोज, ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी कमी देखी गई हैं. प्लेसिबो ग्रुप जिन्हें लैक्टिक एसिड वाला पानी दिया गया था, उनके वजन और बीएमआई कम हुआ है. लेकिन ब्लड शुगर और लिपिड में किसी भी तरह की कमी नहीं देखी गई है.

ये अध्ययन 12 से 25 साल समूह पर किया गया था, इसलिए ये नहीं कहा जा सकता है कि परिणाम सभी के लिए एक बराबर हो सकते हैं या नहीं. साथ ये भी नहीं कहा जा सकता है कि अगर ये अध्ययन दोबारा किया गया तो बिल्कुल उसी मात्रा में वजन कम होगा या नहीं. अध्ययन में एक समान दिखा देने और स्वाद को नॉर्मल बनाने के लिए एक प्लेसिबो का उपयोग किया गया था. लेकिन प्रतिभागी उसे समझने और पहचानने में असमर्थ रहे.

चिंता की बात ?

एप्पल साइडर सिरका एसिड होता है और ऐसे में ये दांतों के इनेमल पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. ये किसी भी तरह के एसिडिक पेय पदार्थ जैसे कि नींबू पानी और संतरे का रस के रस का ज्यादा सेवन से भी ये परेशानी हो सकती है.

एप्पल साइडर सिरका एसिड होता है और ऐसे में ये दांतों के इनेमल पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. ये किसी भी तरह के एसिडिक पेय पदार्थ जैसे कि नींबू पानी और संतरे का रस के रस का ज्यादा सेवन से भी ये परेशानी हो सकती है.

ऐसे में कई डेंटिस्ट ऐसी ड्रिंक्स को पीने के बाद नॉर्मल पानी से कुल्ला करना और शुगर लेस गम चबाना. साथ ही पीने के तुरंत बाद दांतों को ब्रश करने से बचने की सलाह देते हैं. क्योंकि इससे दांतों की ऊपरी नरम परत को नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही इसे स्ट्रॉ से पीने की सलाह देते हैं.

भले ही ये रिसर्च एप्पल साइडर विनेगर से वजन कम करने का सबूत देता है. लेकिन किसी एक्सपर्ट की सलाह के बिना इसका सेवन न करें. क्योंकि फिलहाल सभी उम्र के मुताबिक बड़े और बेहतर अध्ययन करने की जरूरी होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.