Breaking News in Hindi

क्या फिर से दोहराया जाएगा 13 दिसंबर 2001 का इतिहास ? संसद भवन को उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस हुई सतर्क

अमेरिका में मौजूद खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी पर ‘‘संसद की नींव को हिला देने” की धमकी वाला एक वीडियो संदेश जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क है।

विंटर सेशन के दौरान 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संसद और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, ”किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।” अधिकारी ने कहा, ‘‘संसद का सत्र जारी रहने पर हम सतर्क रहते हैं।

हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। खालिस्तानी समर्थक पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने उसे मारने की कोशिश की और उसने इसका जबाव 13 दिसंबर को देने की धमकी दी। वीडियो में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की तस्वीर भी थी। पन्नू ने दावा किया कि उसकी प्रतिक्रिया ‘‘भारतीय संसद की नींव” हिला देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप