Breaking News in Hindi

क्या वनराज बने सुधांशु पांडे छोड़ रहे हैं ‘अनुपमा’? एक्टर ने दिया जवाब

स्टार प्लस के नंबर वन टीवी शो ‘अनुपमा’ की शुरुआत रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मुस्कान बामने, आशीष मेहरोत्रा, पारस कलनावत जैसे एक्टर्स के साथ हुई थी. लेकिन 4 साल के इस सफर में मुस्कान, पारस और आशीष इस शो को अलविदा कह चुके हैं. अब सुनने में आया है कि अनुपमा के पहले पति ‘वनराज’ का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे भी इस शो को अलविदा करने वाले हैं. हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए हुए इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने बताया कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है.

सुधांशु ने बताया कि वो शुरुआत से ही इस शो के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने ‘वनराज’ के किरदार पर बहुत मेहनत की है और आज भी ये किरदार बेहद लोकप्रिय है. वो जहां भी जाते हैं, अक्सर लोग उन्हें मिलने आते हैं. और कहते हैं कि खामियों के बावजूद वो वनराज को बहुत प्यार करते हैं. उनके डायलॉग और वन लाइनर उन्हें बहुत पसंद आते हैं. कुछ फैन्स उन्हें उनके डायलॉग ‘वनराज शाह इस बैक’ की मिमिक्री करके भी दिखाते हैं. सुधांशु का मानना है कि जिस किरदार के लिए उन्होंने इतनी मेहनत की है, उस किरदार को छोड़ने में उन्हें कोई सेंस नहीं नजर आता. और वो इस शो को नहीं छोड़ रहे हैं.

यशदीप से पार्टनरशिप तोड़ देगीं अनुपमा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा यशदीप के साथ अपनी पार्टनरशिप तोड़ देती है. क्योंकि वो कहती है कि अगर उन दोनों के बीच भरोसा ही नहीं है, तो इस पार्टनरशिप का कोई मतलब नहीं है. और साथ ही वो यशदीप से ये भी वादा करती हुई नजर आएगी कि चाहे कुछ भी हो जाए, वो असली अपराधी को पकड़ कर रहेगी, और वो उसे सही सजा भी देगी. साथ ही वो ये भी सुनिश्चित करेगी कि यशदीप का ‘स्पाइस एन चटनी’ एक बार फिर सभी के लिए खुल जाए. और उसका बिजनेस शुरू हो जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन