Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

क्या सच में हुई थी देवेंद्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात? संजय राउत ने बताई अंदर की कहानी

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है और अब प्रचार भी शुरू हो गया है. इस बीच सियासी गलियारे में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवेसना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात की खबर तैरने लगी है. अब इस मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. संजय राउत ने दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की खबर को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है. शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि जो लोग गलत खबरें फैला रहे हैं, उन्होंने बीजेपी से सुपारी ली है.

संजय राउत ने मीटिंग की खबरों को खारिज करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बैठक नहीं हुई, गलत सूचना फैलाने वालों ने बीजेपी की सुपारी ली है. आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी उद्धव ठाकरे से डरती है. हमारी लड़ाई महाराष्ट्र को लूटने वालों के खिलाफ है. वे हमारा नाम उन लोगों के साथ जोड़कर हमें डर दिखा रहे हैं जो महाराष्ट्र को लूट रहे हैं. ये दावा इतना हास्यास्पद है कि देवेन्द्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात हुई. राउत ने कहा है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है.

सीट आवंटन को लेकर दरार

महागठबंधन में बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को घोषित की गई, जबकि एनसीपी अजीत पवार समूह और शिवसेना के उम्मीदवारों की सूची किसी भी समय घोषित होने की संभावना है. दूसरी तरफ यह बात सामने आई है कि महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी अनबन जारी है. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एमवीए की ओर से सीट आवंटन की घोषणा कब की जाएगी. पार्टी के नेताओं का ध्यान अपने चुनाव प्रचार की जगह सीट आवंटन पर ही टिका हुआ है.

शाह के साथ मुलाकात की चर्चा को भी नकारा

संजय राउत ने उन चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया जिसमें दावा किया जा रहा था कि दिल्ली में उनकी मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई थी. इस पर राउत ने कहा कि ये दावे हैरान करने वाले हैं. बीजेपी के साथ जाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है. बीजेपी के साथ जाने का मतलब औरंगजेब और अफजल खान से हाथ मिलाने जैसा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.