Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

खजुराहो से निजामुद्दीन के लिए शुरू हुई वंदे भारत, पर्यटकों को मिलेगा लाभ

छतरपुर। करीब एक साल की प्रतीक्षा के बाद आखिर बुंदेलखंड से वंदे भारत दौड़ना शुरू हाे गई। मंगलवार को वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को खजुराहो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।

खजुराहो से चलकर यह ट्रेन थोड़ी ही देर में छतरपुर स्टेशन पहुंची। जहां वंदे भारत का उत्साह के साथ वेलकम हुआ। खजुराहो से निजामुद्दीन के लिए यह ट्रेन 15 मार्च से प्रतिदिन रफ्तार भरेगी। इस वंदे भारत के चलने से विश्व पर्यटन नगरी का दीदार करने आने वाले पर्यटकों को खासा फायदा होगा। यानी बहुत कम समय में खजुराहो से दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे।

शुभारंभ के अवसर पर स्पेशल वंदेभारत चलाई गई। जिसका ठहराव स्टेशनों पर उत्साही स्वागत किया गया। खजुराहो में सांसद वीडी शर्मा और छतरपुर स्टेशन पर सांसद वीरेंद्र खटीक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान इस मौके पर कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी सहित रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन विशेष गाड़ी मंगलवार को खजुराहो स्टेशन से समय-09:15 बजे प्रस्थान कर महाराजा छत्रसाल छतरपुर स्टेशन पर समय 10:00-10:05 बजे पहुंची। जहां उसका वेलकम हुआ। इसके बाद टीकमगढ़ स्टेशन पर 11:00- 11:05 बजे, ललितपुर पर 12:20- 12:30 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 13:35 -13:50 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 14:55 -15:00 बजे एवं आगरा कैंट स्टेशन पर समय 16:35-16:40 बजे ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर समय 19:15 बजे पहुंचेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.