Breaking News in Hindi

25वें जन्मदिन पर मौत…दर्दनाक सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग

छतरपुर: छतरपुर में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। दर्दनाक बात यह कि युवक का जन्मदिन था और जन्मदिन पर ही 25 वर्षीय युवक ने सड़क हादसे में जान गंवा दी।

जानकारी के मुताबिक घटना देर रात ओरछा रोड थाना क्षेत्र की है जहां चानना बस सर्विस के संचालक हैप्पी चानना के बेटे निखिल चानना की रात एक बजे नौगांव रोड पर गैस गोदाम के पास स्कॉरपियो वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने  से मृत्यु हो गई । निखिल का आज 25 वां जन्म दिन है उसके पापा हैप्पी चानना ने रात 12 बजे बेटे को विश किया और वह आधा घंटे में आने का बोला था मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। बता दें कि वाहन को अशोक अग्रवाल बाबा के बेटे अमन अग्रवाल चला रहा था। यह दुर्घटना इतनी जबरजस्त थी कि वाहन की हालत को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है एयर बैग खुलने से अमन को तो मामूली चोटें आईं पर वहीं एयर बैग खुलने के बाद भी निखिल को नहीं बचाया जा सका।

इसी कार में सवार एक कर्मचारी करण सिंह की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि निखिल चानना ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड दिया है। यहां बता दें कि कार में कुल 5 लोग सवार थे। महेंद्रा ट्रेक्टर एजेंसी संचालक अशोक बाबा के पुत्र अमन अग्रवाल सहित तीन युवकों का झांसी में उपचार चल रहा है। इस घटना आमीन 2 की मौत 3 घायल हुए हैं तो वहीं थाना पुलिस घटना को जांच और मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...