Breaking News in Hindi

खटिया पर सो रहा था मासूम, मां ने केबल से घोंट दिया गला, खुद भी पिया जहर… अब मिली ये सजा

मध्य प्रदेश के गुना में कोर्ट ने एक महिला को उम्र कैद की सजा सुनाई है. महिला पर सौतेले बेटे की हत्या का आरोप था. मामला साल 2022 का है. जब महिला ने बेटे की हत्या की तो खुद भी जहर पी लिया था. लेकिन महिला की जान बच गई. पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया. कई पेशियों के बाद अब कोर्ट ने महिला को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया है.

घटना फतेहगढ़ इलाके की थी. साल 2020 में पहली पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद अंबाराम चक्क में रहने वाले सुखराम भील ने दूसरी शादी कर ली थी. लेकिन पहली शादी से उनके दो बच्चे थे. एक लड़का और एक लड़की. सुखराम ने पहली पत्नी की बुआ से ही शादी की थी. एक दिन सुखराम अपनी बेटी को लेकर शादी में शामिल होने गया था. उस वक्त घर में सुखराम के माता-पिता भी नहीं थे.

28 दिसंबर 2022 को लौटकर आए तो देखा कि घर में खटिया पर सुखराम का बेटा अभिषेक मृत पड़ा है. पास में अभिषेक की सौतेली मां भी अचेत अवस्था में पड़ी मिली थी. बच्चे की लाश के पास सफेद रंग के मोबाइल चार्जर की डाटा केबल पड़ी मिली थी. जांच में केबल पर बच्चे के गले की खाल के छोटे टुकड़े मिले. पुलिस को यह समझते देर न लगी कि मामला हत्या का है. सविता को अस्पताल ले जाया गया.

बच्चों से नफरत करती थी सविता

पुलिस को सविता पर शक हो रहा था. उन्होंने जब सख्ती से पूछताछ की तो सविता ने गुनाह कबूल लिया. पता चला कि सविता अपने सौतेले बच्चों को पसंद नहीं करती थी. बेटे अभिषेक से तो उसे कुछ ज्यादा ही नफरत थी. घटना के रोज रात को घर पर अभिषेक और उसकी सौतेली मां सविता बाई ही थे. सुबह करीब 8 बजे नरेश भील ने अभिषेक को जगाने के लिए आवाज लगाई, तो उसने दरवाजा नहीं खोला. दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी. दरवाजा तोड़कर जब परिवार वाले अंदर घुसे तो वहां अभिषेक की लाश मिली और अचेत अवस्था में सविता भी पड़ी मिली.

19 महीने तक कोर्ट में चला मामला

19 महीने तक कोर्ट में यह केस चलता रहा. अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश सूर्यवंशी ने अब सविता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही महिला पर जुर्माना भी लगाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन