Breaking News in Hindi

खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर खेत में ले गए अलमारी नकदी के साथ ले गए जेवरात

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चिकली में 55 लाख रुपये नकद व दस तोला सोने के जेवरात चोरी होने का मामला आया है।

चोरों ने किसान के घर की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और रुपये व जेवरात से भरी गोदरेज की अलमारी उठाकर 250 फीट दूर खेत में ले गए, जहां अलमारी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। किसान ने साढ़े तीन बीघा जमीन बेचने का सौदा किया था। इसके एवज में 55 लाख रुपये मिले थे। पुलिस जांच में जुटी है।

एसआइ शांतिलाल मौर्य ने बताया कि दुर्गेश पुत्र मदनलाल पाटीदार निवासी ग्राम चिकली किसान है। पाटीदार की फोरलेन रोड के समीप लगी साढ़े तीन बीघा जमीन है।

इसे उसने 50 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से बेचने का सौदा किया था। बुधवार को जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने 55 लाख रुपये नकद दिए थे। इसे उसने अपने घर में गोदरेज की अलमारी में रख दिए थे। गुरुवार तड़के करीब चार बजे दुर्गेश की नींद खुली तो समीप के कमरे में रखी अलमारी नजर नहीं आई। इस पर उसने स्वजन को जगाया और पुलिस को सूचना दी।

घर में ऐसे घुसे चोर

पुलिस ने बताया कि चोर पाटीदार के घर में लगी लकड़ी की खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद वह हाल से होते हुए वहां पहुंचे थे, जहां पर गोदरेज की अलमारी रखी थी। आसपास के कमरों में पाटीदार व उसका परिवार सो रहा था। बावजूद इसके किसी को भी चोरों के घुसने की भनक तक नहीं लगी।

अलमारी ही उठाकर खेत में ले गए चोर

चोर लोहे की बनी गोदरेज की अलमारी को उठाकर पाटीदार के घर के बाहर खेत में करीब 250 फीट दूरी तक ले गए। वहां अलमारी के दरवाजे तोड़कर उसमें रखे 55 लाख रुपये व दस तोला सोने वे चांदी के जेवरात पर लेकर भाग निकले। गुरुवार सुबह पुलिस को खेत में अलमारी मिली है। वहीं आसपास सामान भी बिखरा मिला है।

परिवार धार जिले में बसना चाहता है

पुलिस को पाटीदार ने जानकारी दी है कि उसका परिवार मूल रूप से धार जिले के कोड बिडवाल गांव का रहने वाला है। वह चिकली की जमीन बेचकर गांव में ही जमीन लेना चाहता था और वहीं रहना चाहता था। इसलिए यहां की जमीन बेचकर वहां जमीन का सौदा किया था।

रात एक बजे तक जाग रहा था

दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि वह रात एक बजे तक जागता रहा था। इसके बाद तडके करीब चार बजे उसकी नींद खुल गई थी। परिवार के सदस्य भी वहीं आसपास ही सो रहे थे, बावजूद इसके उन्हें चोरों के घर में घुसने का पता तक नहीं चला। आशंका है कि बदमाशों ने उन पर कोई स्प्रे कर दिया होगा।

एएसपी, फिंगर प्रिंट और डाग स्क्वाड पहुंचा

किसान के घर 55 लाख रुपये की चोरी की जानकारी मिलने के बाद एएसपी आकाश भूरिया, डाग स्क्वाड, सायबर सेल व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि चोरों को इसकी जानकारी थी कि पाटीदार के घर में 55 लाख रुपये रखे हुए हैं। किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...