Breaking News in Hindi

खुले बोरवेल को लेकर भोपाल प्रशासन सख़्त, ऐसा न करने पर होगा एक्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रहे हादसे और बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटना को देखते हुए प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों को जेल भी जाना पड़ सकता है। एक ऐसा ही आदेश भोपाल जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। खुले बोरवेल को लेकर भोपाल प्रशासन सख़्त रूप अपनाया है।

बोरवेल में गिरने की बढ़ती घटना को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने नया आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है कि अनुपयोगी बोरवेल और नलकूपों को बंद करवाने और ढकने की ज़िम्मेदारी अब थाना प्रभारी और SDM की होगी। जिले में अनुपयोगी और खुले नलकूपों, बोरवेल में गिरने संबंधी दुर्घटनाओं को रोकने के दृष्टिगत ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।

अनुपयोगी और खुले नलकूप बोरवेल / ट्यूबवेल की जानकारी जमा कर उन्हें सुरक्षित रूप से बंद करने की कार्रवाई करने की बात आदेश में लिखी गई है। खुले बोरो में बोर कैप संबंधित मकान मालिक ,किसान,संस्था को आदेशित किया गया है। अनुपयोगी अथवा खुले पड़े बोरवेल को लोहे के मजबूत ढक्कन / कैप से नट बोल्टों की सहायता से मजबूती के साथ बंद किया जाने के आदेश कलेक्टर ने जारी किए है। नगरीय क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अपने-अपने क्षेत्र की ग्राउंड पर जांच करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप