Breaking News in Hindi

बीजेपी में बदलाव का दौर जारी, एमपी में प्रदेश प्रभारी हटाने की तैयारी

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार है। जल्द ही प्रदेश में मंत्री बना दिए जाएगे। लेकिन इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। एमपी बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरली धर राव को बदलने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कई नई नियुक्तियां करने जा रही है। जल्द नया बीजेपी प्रदेश प्रभारी बनाया जा सकता है।

वर्तमान में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव है। फिलहाल ऐसे कयास लगाए जा रहें है कि 22–23 दिसंबर को रखी गई बैठक में अगले प्रदेश प्रभारी का नाम तय हो सकता है। चुनाव से पहले ही मुरलीधर राव की भूमिका को कम कर दिया गया था। अब चुनाव के बाद प्रदेश प्रभारी को बदलने की कवायद तेज हो गई है।

प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव को बदले जाने पर भाजपा हाईकमान विचार कर रहा है। उनकी जगह किसी अन्य चेहरे को लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए नियुक्त किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है, इससे पहले भी नई नियुक्ति की जा सकती है या बैठक के दौरान भी इसकी घोषणा की जा सकती है। गौरतलब है कि लंबे समय से राव मप्र के महत्वपूर्ण मामलों से दूर हैं। पूरा विधानसभा चुनाव भी उनकी गैरमौजूदगी में लड़ा गया। लगभग तीन वर्ष पहले राव को मप्र का प्रभारी बनाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...