Breaking News in Hindi

खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल

यूपी के सहारनपुर में स्कूल के छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई. घटना कुतुबशेर क्षेत्र में मिगलानी बिल्डिंग के पास अम्बाला रोड पर एक स्कूल की है. छात्रों के दो गुटों के बीच शनिवार दोपहर जमकर चाकूबाजी हुई. इसमें दो छात्र लहूलुहान हो गए. छात्रों के बीच सरेआम हुई चाकूबाजी से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. एक छात्र चाकू लगने से घायल हो गया तो दूसरे के साथ मारपीट की गई. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हमलावर छात्र अपने हथियार को वहीं मौके पर छोड़कर भाग निकले.

चाकूबाजी की घटना के पीछे स्कूल के छात्रों के बीच पुरानी कहासुनी एक वजह बताई जा रही है. शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूल का एक छात्र अपने कुछ बाहरी दोस्तों को लेकर स्कूल के पास पहले से ही खड़ा था. जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई तो पहले से ही घात लगाए बैठे छात्र जैद और उसके साथियों ने समर और एक दूसरे छात्र को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

मौके से फरार हो गए आरोेपी

मारपीट के बाद हमलावरों ने चाकू निकाल लिया और समर के पेट में घोपने की कोशिश की. समर ने अपना बचाव किया इसके चलते चाकू समर के पेट में ना लगकर उसके हाथ पर लगा जिससे वो घायल हो गया. समर के दूसरे साथी छात्र पर भी लात घूंसे बरसाए गए. दोनों छात्रों को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी छात्र और उसके साथी फरार हो गए. फरार होते वक्त आरोपी चाकू भी मौके पर छोड़कर भाग गए.

घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

घायल छात्र समर का कहना है की छुट्टी के बाद आरोपी छात्र जैद और स्कूल के पूर्व के एक छात्र और अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया और बाइक की चाबी निकाल कर मारपीट शुरू कर दी. बाद में चाकू से भी हमला किया गया. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. पूरे मामले पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है की छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ है. मौके से कुछ हथियार भी मिले है. मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...