Breaking News in Hindi

गनीमत है कि 600 पार नहीं बोल रहे हैं… BJP के नारे पर मल्लिकार्जुन खरगे का रांची की रैली में तंज

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रविवार को रांची में शक्ति प्रदर्शन किया. रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘उलगुलान (विद्रोह) न्याय रैली’ का आयोजन किया गया. लोकसभा चुनाव के बीच आयोजित होने वाली यह रैली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. हालांकि अस्वस्थता के कारण कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इस बैठक में हिस्सा नहीं ले पाये हैं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी का नारा 400 पार पर तंज कसते हुए कहा कि गनीमत के है कि बीजेपी के नेता 600 पार नहीं बोल रहे हैं.

रैली के आरंभ में आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की गारंटी केवल झूठ बोलने की गारंटी हैं. वहीं, दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठे आरोप में उनके पति को जेल में डाल दिया गया है. झारखंड के पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने पति का पत्र पढ़ते हुए कहा कि झारखंड के अधिकार के लिए वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे.

रैली में शामिल नहीं हो पाए राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में भाग नहीं ले पाएंगे, क्योंकि वह बीमार हैं और फिलहाल नयी दिल्ली से बाहर जाने में असमर्थ हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....