Breaking News in Hindi

गर्मियों में किस तरह खाएं अखरोट, बादाम और मुनक्के? एक्सपर्ट ने बताया सही तरीका

 गर्मियों का सीजन आते ही हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है. डिहाइड्रेशन इस मौसम की सबसे बड़ी समस्या है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट भी गर्मियों में ज्यादा हाइड्रेट रहने की सलाह देते हैं. लेकिन जितना जरूरी हाइड्रेट रहना है, उतना ही जरूरी डाइट का ख्याल रखान भी है. कुछ लोग गर्मियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स नहीं खाते हैं.

लोगों का मानना है कि इनकी तासीर गर्म होती है और इन्हें खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है.सीनियर डायटीशियन मोहिनी डोंगरे का कहना है कि बेशक ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है लेकिन गर्मियों में इन्हें खाने का भी तरीका है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्मियों में किस तरह ड्राई फ्रूट्स को खाया जाए.

कैसे खाएं अखरोट

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो हमारे दिमाग के लिए बेहद फायदेमंजद है. लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है. ऐसे में अगर आप इसे गर्मियों में खाने जा रहे हैं तो रात को इन्हें पानी में भिगोकर रख दें. भिगोने से ये नरम हो जाएंगे और आसानी से पच जाएंगे. आप 2 या 3 अखरोट ही खाएं. इससे ज्यादा अखरोट खाने से नुकसान हो सकता है. दिमाग के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ ये हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है.

ऐसे खाएं मुनक्का

मुनक्का न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह आपकी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे भी रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें. ऐसा करने से इसकी गर्म तासीर का असर शरीर पर नहीं पड़ेगा. बता दें कि छोटे बच्चों को 2 भिगोए मुनक्के और बड़ों को 5 भिगोए हुए मुनक्के खाने चाहिए. इसे खाने से आयरन की कमी भी दूर होती है.

यूं खाएं बादाम

गर्मियों में तो आपको भी सलाह मिली होगी बादाम न ही खाएं. लेकिन यहां हम आपको बादाम खाने का ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे बादाम गर्मियों में भी हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा. इसे रात को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह छिलके उतारकर खा लें. गर्मियों में बच्चों को 2 और बड़ों को 3 से 4 बादाम खाने चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...