Breaking News in Hindi

गले में फंदा डाल बताया दर्द- दोस्तों शादी मत करना… Video बनाकर पंखे पर झूला; गाजियाबाद में युवक ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां लोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. इस बीच, युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक कहता हुआ दिख रहा है कि दोस्तों शादी मत करना. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक युवक का नाम जगजीत सिंह राणा है. घटना लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की है. सुसाइड से पहले जगजीत सिंह ने दोस्तों को वाट्सऐप के जरिए अपना वीडियो बनाकर भेजा. इस वीडियो में युवक गले में फंदा डाले दिखता है. वह कहता है कि ‘मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, इसके लिए पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग हैं. मैं पूरे होश में यह वीडियो बना रहा हूं. मेरी जान को खतरा है.’

पत्नी और ससुरालवालों पर लगाया आरोप

वीडियो में आगे वह कहता दिख रहा है कि ‘मेरी पत्नी, पत्नी के घरवाले, उसकी बहनें, पत्नी के रिश्तेदारों द्वारा उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है. ससुरालवाले और पत्नी उस पर ऐसे-ऐसे इल्जाम लगाते हैं कि उन्हें सहन नहीं कर पा रहा हूं. मेरी ससुराल सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर में है. आरोप लगाते हुए उसने कहा कि ससुर बृजेश कुमार सोलंकी और उसके साले का नाम शिवम सोलंकी है. पत्नी का नाम उमाकांत उर्फ़ गुड़िया है. सास का नाम कुसुम देवी और उसकी बहन सभी के द्वारा मुझको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.

पुलिस से की ये मांग

युवक वीडियो में कहता दिख रहा है कि जिस तरीके से वह मुझे प्रताड़ित करते हैं. उन्हें मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं. मैं किसी को समझा नहीं सकता हूं कि मेरे साथ क्या हो रहा है. मैं सुसाइड करने जा रहा हूं. दोस्तों बुरी चरित्र की लड़की से शादी नहीं करना. वीडियो के जरिए जगजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि इन सभी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और उसकी संपत्ति में से सुई के बराबर हिस्सा भी किसी को भी ना दिया जाए. सभी सामान उसके बच्चों को दिया जाए. हो सकता है यह बच्चे भी उसके ना हो. आखिर में मृतक ने वीडियो में एक अपील और की है. उसने कहा है कि उसके मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार सरकार और प्रशासन द्वारा किया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप