Breaking News in Hindi

गुना में मंदिर में तोड़फोड़, गुस्साए लोगों ने बमोरी में किया चक्का जाम , पुलिस बल तैनात…

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले की बमोरी में शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जब गुरुवार की सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर की हालत को देखकर हंगामा शुरू कर दिया। मंदिर में हुई तोड़फोड़ की बात जैसे ही लोगों को पता चली वह बमोरी के मुख्य चौराहे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

गांव के लोगों का कहना है कि आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए और उनका घर गिराया जाए। यह मंदिर बमोरी के आउटर इलाके में है। यहां पर देर रात को मंदिर में घुसकर कुछ आरोपियों ने तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि 5 से 6 लोगों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। आपको बता दें कि सुबह जब मंदिर के पास से लोग निकले तो उन्होंने देखा कि मंदिर में किसी ने तोड़फोड़ की है। इसके बाद गांव में बात फैल गई और बड़ी संख्या में लोग बमोरी चौराहा पर पहुंच गए और चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर शक भी जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप