Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल

महिला हो या फिर पुरुष हर किसी हो ही ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत होती है. इसके लिए वो बहुत से तरीके आजमाते हैं. कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ ही स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं. लेकिन आपकी रसोई में मौजूद एक सब्जी भी स्किन पर निखार लाने और दाग-धब्बे की समस्या को कम करने में आपकी मदद कर सकती है. आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग हर एक भारतीय रसोई में किया जाता है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही ये सेहत के लिए भी सही होता है. लेकिन साथ ही इसका इस्तेमाल ब्यूटी के लिए भी किया जाता है.

चेहरे पर आलू लगाने से त्वचा पर निखार लाने में मदद तो मिलती है. इसी के साथ ये डार्क सर्कल, झुर्रियों और पिगमेंटेशन जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मददगार साबित हो सकता है. वैसे तो कई लोग आलू का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसे और कई तरह से भी इस्तेमाल किया जाता है.

आलू का रस

बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप आलू के रस को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. इसके लिए आपको आलू को मिक्सी में पीसकर उसका रस निकाल लेना है. उसके बाद कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाना होगा. इसका इस्तेमाल आप गर्दन पर भी कर सकते हैं. इससे डीप क्लीनिंग होने के साथ ही चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को भी साफ करने में मदद मिल सकती है.

आलू और दही

आप आलू और दही का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन से दाग-धब्बों को साफ करने में मददगार साबित हो सकता है. वहीं आलू स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा सीबम के प्रोडक्ट को रोकने में फायदेमंद साबित हो सकता है. इस फेस पैक को बनाना के लिए आपको आलू को अच्छे से पीस लेना है और फिर उसमें जरूरत के मुताबिक दही और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स करें. उसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए इसे चेहरे और गर्दन पर लगाए रखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें. हफ्ते में 1 या 2 बार इसका इस्तेमाल करने के कुछ समय बाद आपको असर नजर आ सकता है.

आलू और गुलाब जल

आलू और गुलाब जल दोनों ही आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसके लिए आपको 2 चम्मच आलू का रस लेना है और उसमें बराबर मात्रा में गुलाब जल मिक्स करना है. इसे अपने चेहरे पर लगाकर 1 से 2 मिनट के लिए मसाज करें. 10मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें. ये स्किन का हाइड्रेट करने और क्लीन करने में मददगार साबित हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.