Breaking News in Hindi

मामूली लड़ाई के बाद पति ने लगाई फांसी, फिर पत्नी ने भी उठा लिया खौफनाक कदम..

शहर के जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पति और पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के फांसी लगाने के महज आधे घण्टे बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली। दोनो की एक दो माह की बेटी भी है। अचानक बहु, बेटे का इतना बड़ा कदम उठाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दोनों का शुक्रवार सुबह पीएम कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पिता कन्हैया ने गुरुवार देर शाम अपने ही घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों की नजर पड़ने पर उसे बेहोसी की हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां आईसीयू में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पति के फांसी लगाने के बाद पत्नी ने भी ने भी की आत्महत्या ..

मृतक के पिता कन्हैया ने बताया बेटे की मौत के बाद बहु सीता अचानक अस्पताल से रात करीब 10:30 बजे कहीं चली गई। रातभर तलाश की लेकिन नही मिली, सुबह उसे राहगीरों ने खण्डवा रोड़ आदर्श नगर के पास निम के पेड़ और लटका देख पुलिस को सूचना दी। कन्हैया ने बताया गोविंद सहित पूरा परिवार खण्डवा रोड़ पर एक जिनिग फैक्ट्री के पास रहता है और सभी खेतिहर मजदूर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पति की मौत के बाद अपनी ढाई महीने की बेटी को रिश्तेदारों को सौंप कर महिला कहीं चली गई थी। उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया था जब काफी देर तक महिला वापस नहीं आई तो उसे सभी लोग तलाश रहे थे 31 मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श नगर के पास नीम के पेड़ पर एक महिला का शव लटका है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....