Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

चिया और सब्जा सीड में क्या होता है फर्क, कैसे मिलता है फायदा?

वजन कम करने के लिए लोग अपनी डाइट में चिया सीड्स को शामिल करते हैं. इसकी स्मूदी से लेकर कई तरह की अलग-अलग ड्रिंक भी बनाई जाती हैं. हालांकि ज्यादातर लोग चिया सीड्स और सब्जा सीड्स में अंतर नहीं कर पाते हैं और कंफ्यूज हो जाते हैं और चिया की बजाय सब्जा तो सब्जा की बजाय चिया सीड्स का सेवन करते रहते हैं. वैसे तो दोनों ही सीड्स फायदेमंद रहते हैं, और इनमें न्यूट्रिएंट्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं, लेकिन इसका फायदा शरीर को अलग-अलग तरह से मिलता है.

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स का सेवन करना है, लेकिन आप भी उन लोगों में से हैं जो इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि सब्जा सीड्स कौन से होते हैं और चिया सीड्स कौन से होते हैं तो जान लें कैसे करें दोनों में अंतर और क्या मिलते हैं इसके सेहत को फायदे.

क्या होते हैं सब्जा सीड्स?

सब्जा सीड्स तुलसी के बीजों को कहा जाता है और आपने ये देखा होगा कि तुलसी के बीज काफी महीन और डार्क कलर के होते हैं. जब आप हाथ में तुलसी के बीज लेंगे या दांत के नीचे दवाएंगे तो काफी क्रिस्प महसूस होगा. इसके अलावा सब्जा सीड्स को जब आप पानी में डालते हैं तो यह भी भले ही चिया सीड्स की तरह फूल जाता है, लेकिन ये ज्यादा जेल जैसा नहीं बनता. इसका इस्तेमाल फालूदा में डालने और शरबत में भी किया जा सकता है.

चिया सीड्स

चिया सीड्स चिया के पौधे से मिलते हैं जिसका वैज्ञानिक नाम साल्विया हिस्पानिका होता है. जब आप चिया सीड्स को पानी में भिगोते हैं तो ये काफी चिकना हो जाता है और जेल जैसा बना जाता है. देखने में ये अंडाकार, चिकना और सब्जा से थोड़े हल्के रंग का होता है. चिया सीड्स का इस्तेमाल पानी में डालकर ड्रिंक बनाने, पुडिंग और ओटमील आदि में करना चाहिए.

सब्जा सीड्स के फायदे

जिन लोगों को कब्ज रहता है उनके लिए सब्जा सीड्स फायदेमंद रहता हैं. इसके अलावा ये शरीर पर ठंडा प्रभाव डालता है और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में भी हेल्प फुल रहता है. आयरन, मैग्नीशियम, और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सब्जा सीड्स हड्डियों के लिए भी फायदेमंद रहता है और इसमें कैलोरी कम होने की वजह से वेट लॉस में भी हेल्प फुल है.

चिया सीड्स के फायदे

जो लोग वेट कम कर रहे हैं और मसल्स भी टोन करनी हैं, उन्हें चिया सीड्स लेने चाहिए. ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं. इसके अलावा चिया सीड्स में भी कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं. इनके पोषक तत्वों की वैल्यू में थोड़ा फर्क पाया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.