Breaking News in Hindi

चीजें ठीक नहीं थीं… नीतीश कुमार ने बताया आखिर क्यों देना पड़ा इस्तीफा

जननायक को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद ही बिहार में नए सियासी समीकरण के संकेत मिलने लगे थे. राष्ट्रपति भवन से 23 जनवरी की शाम जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा हुई. इस घोषणा का नीतीश कुमार ने दिल खोल कर स्वागत किया. लगे हाथ परिवारवाद पर बोलकर लालू कुनबे को भी असहज कर दिया. इसके अगले दिन राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी की. इस व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद यह तय हो गया कि बिहार में अब सरकार गिरना तय है और रविवार को इसका ऐलान भी हो गया.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने करीब 11 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देने के बाद नई सरकार बनाने का ऐलान किया है. नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ने और बीजेपी के साथ जाने की वजह भी बताई . नीतीश कुमार ने कहा-जो सरकार थी उसे खत्म कर दिया गया है. हमने उसे समाप्त करने के लिए गवर्नर साहब से कहा है. हमें ऐसा करने के लिए चारों तरफ से कहा जा रहा था. चीजें ठीक नहीं थी. तब हमने पार्टी के लोगों की बात सुनी. इसके बाद हमलोग उनसे अलग हो गए हैं. सरकार में हमलोग काम कर रहे थे वो लोग कुछ काम ही नहीं करते थे. इससे लोगों को तकलीफ हो रही थी. हमने तो बोलना भी छोड़ दिया था.

पार्टी के लोगों ने कहा इस्तीफा दे दीजिए

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने पार्टी के लोगों की ही बात मानी है. इस गठबंधन के साथ काम करने में सबको दिक्कत थी. मुझे भी तकलीफ हो रही थी. पार्टी के सदस्यों से मैंने इस समस्या को जब साझा किया तो सबने कहा कि आप इस्तीफा दे दीजिए. इसके बाद मैंने उनकी बातों को माना और इस्तीफा दे दिया.अब हम नए गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....