Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

चूड़ियों के इन उपाय से जल्द होंगे पीले हाथ, बज उठेंगी शहनाइयां

इंदौर। भारत में बच्चों के बड़े हो जाने के बाद शादी एक महत्वपूर्ण विषय हो जाता है। ऐसे में बच्चों और माता-पिता के बीच में तनाव रहता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि इसके पीछे कुछ ज्योतिषीय कारण हो सकते हैं।

ज्योतिष में शादी को लेकर कुछ बताए गए उपायों को आसानी से किया जा सकता है। इन उपायों को करने में आपके रुपये भी खर्च नहीं होने हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने चूड़ियों से संबंधित कुछ उपाय बताए हैं। यह उपाय विवाह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

जल्दी शादी करने के लिए चूड़ियों का उपाय

आपके साथ ऐसा हो रहा है कि शादी पक्की होने के बाद टूट जाती है। शादी के लिए रिश्ता पक्का नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आपके लिए एक उपाय है। आपको बस इतना करना है कि चार चूड़ियों को लाल कपड़े में बांध लें। उसके बाद उसे माता पार्वती को चढ़ा दें। उसके बाद उन चूड़ियों को जिस लड़की या लड़की की शादी नहीं हो पा रही है, उसकी कमरे की अलमारी में रखें।

वैवाहिक सुख के लिए चूड़ियों का उपाय

आपकी शादी के बाद पति से नहीं बन रही है। सास-ससुर से भी झगड़ा हो रहा है। ऐसे में परेशान होने की बात नहीं है। इन परेशानियों के लिए चूड़ियों को लेकर उन पर हल्दी और अक्षत लगा दें। उसके बादउनको बेडरूम की अलमारी रखें।

संतान की प्राप्ति के लिए चूड़ियों का उपाय

आपकी शादी को लंबा समय हो गया है। आपको अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई है। ऐसे में आप चूड़ी का उपाय कर सकते हैं। आप चूड़ियों को पीले कपड़े में लपेट लें। उसको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने ले जाकर संतान की मनोकामना मांगे। उसके बाद दूसरे दिन उस पोटली को केले के पेड़ के नीचे रख दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.