Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

चेन्नई टेस्ट में ये क्या कर बैठे विराट? बीच मैदान की इतनी बड़ी भूल, लौटना पड़ा पवेलियन

लंबे ब्रेक के बाद टेस्ट फॉर्मेट में लौटे विराट कोहली के लिए चेन्नई टेस्ट कुछ खास नहीं रहा. पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टीक सके. लेकिन दूसरी पारी में विराट कोहली की ओर से एक बड़ी चूक देखने को मिली. इस पारी में उन्हें आउट ना होने के बावजूद पवेलियन लौटना पड़ा. उन्होंने एक ऐसी गलती की जो विराट की ओर से काफी कम देखने को मिलती है. उनकी इस भूल को देखकर कप्तान से लेकर खिलाड़ी तक हैरान रह गए.

विराट ने बीच मैदान की इतनी बड़ी भूल

विराट कोहली चेन्नई टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 रन ही बना सके थे. वहीं, दूसरी पारी में वह अच्छी लय में दिखाई दिए, लेकिन 37 गेंदों पर 17 रन बनाकर वह अपना विकेट गंवा बैठे. दरअसल, वह मेहदी हसन की गेंद पर एल बी डब्ल्यू आउट हुए. हैरानी की बात ये रही कि वह एल बी डब्ल्यू आउट नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने DRS नहीं लिया. इसके बाद जब उनके विकेट का रिप्ले दिखाया गया तो हर कोई हैरान रह गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.