Breaking News in Hindi

चोरी की वारदातों से गुस्साए ग्रामीणों ने बदनावर-पेटलावद मार्ग पर लगाया जाम

धार, बदनावर-धारसीखेड़ा। पेटलावद रोड भैंसोला चौपाटी पर पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात 4-5 दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात की गई। इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार सुबह बदनावर-पेटलावद मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। 15 दिन में दूसरी बार चोरी की वारदात होने और चोरों के नहीं पकड़े जाने से लोगों में आक्रोश है।

यह थी ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों की मांग थी कि चोरी का पर्दाफाश किया जाए। साथ ही रात्रिकालीन गश्त तथा चौकी पर स्टाफ बढ़ाया जाए। बदनावर आने वाले रोड पर बड़ी संख्या में लोग बैरिकेड्स रखकर खड़े हो गए। कुछ देर बाद बदनावर से टीआइ दीपकसिंह चौहान मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाया।

चार-पांच जगह चोरी की घटनाएं

चौपाटी पर कुछ दिन पूर्व भी चार-पांच जगह चोरी की घटनाएं हुई थी। उनका पता नहीं लगने से लोग नाराज थे। सोमवार रात को भंवरलाल पुत्र हरिप्रसाद जायसवाल के होटल में बदमाशों ने शटर उचकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गले में रखे 70 हजार रुपये चुरा ले गए। बदमाशों की हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके अलावा भाटी मेडिकल, कमल जयसवाल व डाक्टर के क्लिनिक में चोरी हुई है। टीआइ चौहान ने जल्द ही रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने व चोरों का शीघ्र पता लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने। पुलिस ने मार्ग पर आवागमन बहाल करवाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....