Breaking News in Hindi

छठ पूजा के लिए घर पर ऐसे तैयार करें ठेकुआ प्रसाद, ये है पूरी विधि

इंदौर। आस्था का महापर्व छठ हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। नहाय खाय की परंपरा से शुरू होने वाला ये पर्व पंचमी को खरना,षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और सप्तमी को उगते सूर्य को जल अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो जाता है। इस साल छठ पर्व की पूजा 17 नवंबर 2023 से शुरू होगी और इसका समापन 20 नवंबर को होगा। छठ पूजा के दौरान ठेकुआ प्रसाद विशेष तौर पर बनाया जाता है। यहां हम आपको ठेकुआ प्रसाद बनाने के पूरी विधि बता रहे हैं।

छठ माई का प्रसाद है ठेकुआ प्रसाद

ठेकुआ प्रसाद के बिना छठ पूजा को अधूरा माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि यह प्रसाद छठ माई का सबसे पसंदीदा पकवान है। छठ पूजा के बाद ठेकुआ को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। यदि आप भी घर पर ही ‘खस्ता ठेकुआ’ बनाना चाहते हैं तो ऐसे तैयार कर सकते हैं।

ठेकुआ बनाने के लिए जरूरी सामान

  • गेहूं का आटा – 500 ग्राम
  • गुड़ – 250 ग्राम
  • तलने के लिए शुद्ध घी
  • इलायची पिसी हुई 10 ग्राम
  • 1 नारियल कद्दूकस किया हुआ

घर पर ऐसे तैयार करें ठेकुआ

  • सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • बड़े बर्तन में 1 कप पानी और गुड़ मिलाकर अच्छी तरह उबालें।
  • गुड़ की चाशनी को अब अच्छी तरह से छान लें।
  • इस चाशनी में गेहूं के आटे में अच्छी तरह से मिला दें।
  • इस मिश्रण में कूटी इलायची और नारियल का बुरादा डालकर मिक्स करें।
  • अब जरूरत के हिसाब से इसमें पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
  • आटे की छोटी-छोटी गोल आकार की लोई बना लें।
  • कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके ठेकुआ तलें।
  • सुनहरी रंग की होने पर कढ़ाई से बाहर निकाल लें।
  • इस बात की सावधानी रखें कि ठेकुआ को धीमी आंच पर ही सेकें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन