Breaking News in Hindi

छतरपुर में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पिता और भाई ने भागकर बचाई जान

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जहां 2 आरोपियों ने पूर्व सरपंच ब्रजगोपाल राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के जुझारनागर थाना क्षेत्र की है। जहां देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मृतक के भाई का आरोप है कि दो लोगों ने अलग-अलग कट्टे से फायर कर 3 गोली मारी और हत्या कर दी, आरोप है कि उक्त आरोपी मृतक से जलन भावना रखते थे जिसके चलते सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है।

घटना और मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, मामले की जांच, अग्रिम कार्यवाही और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृज गोपाल राजपूत बनियानी गांव का रहने वाला है और बुधवार की शाम को घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान कुछ लोग आए और जान से मारने की उसको धमकी देने लगे, इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए घायल बृज गोपाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर लाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....