Breaking News in Hindi

छिंदवाड़ा में आठवीं के छात्र ने खाया जहर ,इलाज के लिए नागपुर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में चंदन गांव के निजी स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं के छात्र ने जहर खा लिया, इस पूरे मामले की पुलिस अभी जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जहर खाकर छात्र कोचिंग चला गया था, यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे यहां से उसे नागपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 साल का छात्र निजी स्कूल में पढ़ता था।

 छात्र कोचिंग गया था और यहां पर उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान उसके परिजनों को जानकारी दी गई गंभीर हालत होने के चलते उसे नागपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास