Breaking News in Hindi

छिंदवाड़ा में संगम बांध के विरोध में आदिवासी समुदाय ने किया चक्का जाम, गिरफ्तार धन्नू धुर्वे को छुड़ाने की मांग

छिंदवाड़ा। दमुआ में संगम बांध का विरोध तेज होता जा रहा है। सोमवार को, छिंदवाड़ा सारणी मार्ग पर आदिवासी समुदाय के युवक-युवतियों ने चक्का जाम कर दिया। करीब एक हजार से 1500 आदिवासी समाज के युवक-युवती सड़क पर बैठे गए हैं। समाज के युवक की गिरफ्तारी का भी विरोध कर रहे हैं। शनिवार को युवकों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया था।

पेसा एक्ट लागू है इसलिए गिरफ्तारी का विरोध

आदिवासी समाज के लोग धन्नू धुर्वे की प्रशासन द्वारा की गई गिरफ्तारी को असंवैधानिक बता कर प्रशासन से उसे छुड़ाने की मांग कर रहे है । प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पेसा एक्ट लागू है। ऐसे में बांध निर्माण से पहले ग्राम सभा की स्वीकृति लेनी थी। यह भी कहा गया कि ग्राम सभा लोकसभा-विधानसभा से ऊपर हैं।

गिरफ्तार युवक को छुड़ाने की मांग

समाज के लोगों ने शनिवार को भी थाने में ग्रामसभा लगाकर यह प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्ताव में यहा था कि धन्नू को पुलिस ग्राम सभा के सामने उपस्थित करे, जबकि पुलिस और प्रशासन का कहना था कि धन्नू पर भारतीय न्याय संहिता की गैर जमानती धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध था इसीलिए उसकी गिरफ्तारी हुई ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....