Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जंग में इजराइल को बड़ी चोट, हिज्बुल्लाह का दावा-आयरन डोम को किया तबाह

इजराइल लेबनान की सीमा पर लगातार बारूद बरसा रहा है. उसकी तोपें और बंदूकें आग उगल रही हैं और वह पीछे हटने को तैयार नहीं है. इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि लेबनान की सीमा पर उनकी बड़े हमले की तैयारी पूरी है. इस इलाके में इजराइली सैनिकों और हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के साथ गोलीबारी जारी है. वहीं, हिज्बुल्लाह का कहना है कि उसने रामोट नफ्ताली में इजराइल के आयरन डोम को टारगेट कर ध्वस्त कर दिया है.

दरअसल, इजराइल और हमास के बीच लगभग आठ महीनों से भीषण युद्ध चल रहा है. न जाने कितने मासूमों की जान चल गई है. इजराइल के हमलों से गाजा में तबाही आई. हजारों इमारतें जमींदोज हो गईं. वहीं, हमास के लड़ाकों ने इजराइलियों को बंधक बनाया हुआ है. हालांकि कुछ को रिहा भी किया गया है. अब इजराइल ने लेबनान के क्षेत्र में और भीषण हमले की तैयारी कर रखी है.

नेतन्याहू ने लेबनान बॉर्डर का लिया जायजा

नेतन्याहू ने लेबनान बॉर्डर इलाके का दौरा किया है, जिसके बाद उन्होंने कहा है, ‘हम उत्तर में भीषण ऑपरेशन के लिए तैयार हैं. किसी भी तरह से उत्तर में सुरक्षा बहाल करेंगे.’ इसके बाद हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने दिन के दौरान इजराइली ठिकानों पर कई हमले किए हैं, जिसमें रामोट नफ्ताली बैरक में आयरन डोम प्लेटफॉर्म पर गाइडेड मिसाइल से अटैक किया गया है.

इजराइल कैसे बना रहा हिज्बुल्लाह के लड़ाकों को निशाना

बीते कुछ सप्ताह में इजराइल ने लेबनान में कारों और मोटरसाइकिलों पर सवार हिज्बुल्लाह के लड़ाकों, फिलिस्तीनी के सहयोगी और लेबनानी उग्रवादियों को निशाना बनाना तेज कर दिया. नेतन्याहू के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्वीर और वित्त मंत्री बेजेल स्मोट्रिच ने हाल के दिनों में उत्तरी इजराइल में सुरक्षा बहाल करने के लिए तत्काल कार्रवाई की अपील की थी. पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत से लेकर अब तक हुई हिंसा में लेबनान में कम से कम 455 लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर लड़ाके हैं, लेकिन 88 आम नागरिक भी मारे गए हैं. वहीं, इस दौरान इजराइल की ओर से कम से कम 14 सैनिक और 11 आम नागरिक मारे गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.