Breaking News in Hindi

धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें गोल्ड की लेटेस्ट कीमत

अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। बीते दिनों तेजी से बढ़ रहीं सोने के साथ चांदी की कीमतें में कमी आई है। धनतेरस में सोना खरीदे की लूट मची होती है जिससे देश भर में सोने की डिमांड बढ़ जाती है। डिमांड बढ़ने से सोने की कीमतों में भी उछाल देखने को मिलता है। लेकिन इस बार सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है।

कितना सस्ता हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेत के कारण दिल्ली में सोने की कीमत 250 रुपये घटकर 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबार में सोना 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज वायदा कारोबार में सोने की कीमत 292 रुपये गिरकर 60,478 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 292 रुपये या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,478 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 13,539 लॉट का कारोबार हुआ।

चांदी की कीमत

सर्राफा बाजार में आज चांदी 650 रुपये टूटकर 74,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।वहीं वायदा कारोबार में आज चांदी 865 रुपये गिरकर 71,252 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 865 रुपये या 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,252 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जिसमें 19,828 लॉट का कारोबार हुआ।

गोल्ड की लेटेस्ट कीमत

गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत इस प्रकार है:

  • दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,510 रुपये है।
  • नोएडा में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,510 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,360 रुपये है।
  • चैन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,850 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,360 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,360 रुपये है।
  • केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,360 रुपये है।
  • पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,410 रुपये है।
  • सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,410 रुपये है।
  • चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,510 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,510 रुपये है।

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इजरायल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद गोल्ड की कीमतों में अचानक तेजी आ गई थी। अब इनमें दोबारा गिरावट देखी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...