Breaking News in Hindi

जंग में रूस को ऐसे मिल रही चीन से मदद, हथियारों के लिए ‘तरस’ रहा यूक्रेन

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान चीन रूस की मदद कर रहा है, साथ ही रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में रूस का 90 प्रतिशत माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स आयात चीन से हुआ, जिसका इस्तेमाल रूस ने मिसाइल, टैंक और विमान बनाने के लिए किया है. दूसरी तरफ यूक्रेन हथियारों के लिए तरस रहा है.

यूक्रेनऔर रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान, चीन रूस को अपने रक्षा औद्योगिक (Defence Industrial) को इतने बड़े पैमाने पर बढ़ाने में मदद कर रहा है कि मॉस्को अब सोवियत काल के बाद से सबसे बड़ी सैना बना रहा है. एक अधिकारी ने दावा किया कि चीन और रूस, रूस के अंदर ड्रोन बनाने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं.

यूक्रेन में हथियारों की कमी

दरअसल चीन के समर्थन से यूक्रेन पर हमला जारी रखने की रूस की ताकत पर असर पड़ रहा है, जबकि दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना हथियारों की कमी से जूझ रही है.रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते अमेरिकी यूरोपीय कमान के कमांडर जनरल क्रिस कैवोली ने सांसदों को बताया कि 2 साल से अधिक समय पहले यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से रूस अपनी सेना को पुनर्गठित करने में “काफी सफल” रहा है, रिपोर्ट में बताया गया कि यूक्रेन पर हमला करने से पहले से अब रूस की ताकत काफी हद तक “बढ़ गई है”. साथ ही अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इतनी तेजी से जो रूस ने अपनी ताकत बढ़ाई है इस के लिए चीन काफी हद तक जिम्मेदार है.

चीन कर रहा रूस को मदद

एक दूसरे अधिकारी ने कहा, इस गहरी होती चीन-रूस साझेदारी के चलते 2023 में, रूस का 90 प्रतिशत माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स आयात चीन से हुआ, जिसका इस्तेमाल रूस ने मिसाइल, टैंक और विमान बनाने के लिए किया है. अधिकारियों ने कहा कि रूस में तोपखाने के गोलों का तेजी से बढ़ रहा उत्पादन, बड़े पैमाने पर, चीन से आने वाले नाइट्रोसेल्यूलोज की वजह से है. इस महीने की शुरुआत में, ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने देश की यात्रा के दौरान चीन को यूक्रेन युद्ध के दौरान चीनी कंपनियों द्वारा रूस को समर्थन करने पर सख्त परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...