Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जबलपुर के सदर में 15 साल पुराना दो मंजिला मकान एक तरफ झुका, जेसीबी ने तोड़ा

जबलपुर । जबलपुर के सदर गली नंबर 2 में आज एक महज 15 साल पुराना दो मंजिला मकान एक तरफ झुक जाने की वजह से गिरने की कगार पर पहुंच गया। आनन फानन मे छावनी परिषद ने संयुक्त अभियान चला कर इसे बुधवार की दोपहर जमींदोज कर दिया।

कार्रवाई के दौरान लोगों को दूर कर दिया था

छावनी परिषद के अधिकारी नितेश डेहरिया ने इस संबंध में बताया कि 15 साल पुराना दो मंजिला मकान आशीष जैन का है और इस मकान की कालम बीम पर एक तरफ लोड पर पड़ने की वजह से झुक गया था।

पूरी सतर्कता बरतते हुए गिरा दिया गया

खतरनाक भवन के रूप में इसे चिन्हित किया गया और छावनी परिषद ने नगर निगम, कैंट थाना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त अभियान चलाकर इसे बुधवार दोपहर में पूरी सतर्कता बरतते हुए गिरा दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.