Breaking News in Hindi

जबलपुर में दीवाली में प्रदूषण पर होगी नजर, छह जगह जांच के लिए लगीं मशीनें

जबलपुर। पांच दिनी दीपोत्सव के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण पर नजर रखने के लिए मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयारी कर ली। शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक न हो इसके लिए विशेष निगरानी की जाएगी। मप्र प्रदूषण बोर्ड 19 नवंबर तक लगातार 24-24 घंटे वायु प्रदूषण के आंकड़ों की मॉनिटरिंग की जाएगी। विजय नगर चौक और मढ़ाताल,मौसम विभाग, रामपुर,अधारताल,हाईकोर्ट चौक, रिछाई क्षेत्र में आंकड़ों पर नजर रखने के लिए तीन-तीन लोगों की टीम लगाई गई है। यहां मैन्युअल तरीके से आंकड़ों को देखा जाएगा।

त्योहार पर और उसके पहले ध्वनि प्रदूषण का अंतर

बोर्ड अधिकारी 19 नवंबर तक जांच के नतीजों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजेंगे। त्योहार पर और उसके पहले ध्वनि प्रदूषण का अंतर देखने के लिए 6 और 12 नवंबर को दो स्थान पर 24-24 घंटे आधुनिक यंत्र से शोर मापा जाएगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब होने के चलते प्रदेश में भी इसे लेकर नजर रखने का फैसला किया गया है। पिछले एक महीने से लगातार वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण भी बोर्ड ने यह फैसला किया है।

एक्यूआइ लगातार 200 से अधिक रिकॉर्ड हुआ

मौसम और शहर के अधिकांश हिस्सों में खुदाई और निर्माण कार्य चलने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ा है। बुधवार को शहर की हवा में एक्यूआइ का स्तर 197 औसत दर्ज हुआ। 26 अक्टूबर के बाद से पांच नवंबर के बीच लगातार शहर का औसत एक्यूआइ 144 से 233 के बीच रहा। ये सामान्य से अधिक खराब स्थिति है।

24 घंटे रहेगी नजर

विजय नगर और, रामपुर चौक, मढ़ाताल,आधारताल, हाईकोर्ट चौक के पास बोर्ड की टीम काम करेगी, जो वायु प्रदूषण पर 19 नवंबर तक लगातार नजर रखेगी। 12 नवंबर को ध्वनि प्रदूषण के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...