Breaking News in Hindi

जबलपुर-शहडोल में रहेंगे बादल, इंदौर-भोपाल में आज से खिलेगी धूप

भोपाल। तूफान मिचौंग अब पूरी तरह से कमजोर पड़ने के बाद वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। हरियाणा में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। वर्तमान में हवा का रुख लगातार पूर्वी बने रहने के कारण कुछ नमी आ रही है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में बादल बने हुए हैं। हालांकि, मौसम प्रणालियों के कमजोर पड़ने की वजह से जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में शुक्रवार को भी बादल रहेंगे, लेकिन भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों में बादल छंटने के कारण धूप भी निकलेगी।

इन जिलों में वर्षा और बूंदाबांदी

उधर, गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सीधी में 11, सतना, पचमढ़ी, रीवा, मलाजखंड, नरसिंहपुर में एक, सिवनी एवं जबलपुर में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। सागर, नौगांव में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि छत्तीसगढ़ के आसपास चक्रवात बने रहने के कारण पूर्वी मप्र में वर्षा हो रही है। शुक्रवार को भी जबलपुर, शहडोल, सागर एवं रीवा संभाग के जिलों में बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

बादल छंटने लगेंगे

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया छत्तीसगढ़ के आसपास बना चक्रवात कमजोर पड़ चुका है। इस वजह से शुक्रवार से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों से बादल छंटने लगेंगे। धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और रात के तापमान में कमी आने लगेगी। इस तरह की स्थिति अभी दो दिन तक बनी रह सकती है। 11 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। उसके प्रभाव से मप्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने के आसार भी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....