Breaking News in Hindi

जबलपुर से होकर जाएगी दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल एसी ट्रेन

जबलपुर। रेलवे ने जबलपुर से दानापुर और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को बढ़ी राहत दी है। ट्रेन 03241/03242 दानापुर-एसएमवी बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है, जो पांच फेरे के साथ चलेगी। इन ट्रेन में 21 कोच लगाए गए हैं, जिसमें सभी कोच एसी है। इनमें न तो जनरल कोच है और न ही स्लीपर। यह ट्रेन जबलपुर के साथ सतना और इटारसी स्टेशन पर भी रूकेगी।

यह है समय सारिणी

रेलवे के मुताबिक ट्रेन 03241 दानापुर-एसएमवी बेंगलुरु एक्सप्रेस 25 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार को दानापुर स्टेशन से दोपहर तीन बजे रवाना होगी और जबलपुर रात 03:05 बजे पर पहुंचेगी। वहीं इटारसी सुबह 7 बजे ठहरेगी। वहीं तीसरे दिन 1 बजे एसएमवी बेंगलुरु स्टेशन पहुंचेगी। इधर ट्रेन 03242 एसएमवी बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन 27 अगस्त तक हर रविवार को एसएमवी बेंगलुरु स्टेशन से रात 11:25 बजे रवाना होगी और अगल दिन सुबह 10:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, पेराम्बूर, काटपाड़ी,जोलारपेट्टई एवं बांगरपेट स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 21 कोच लगाए गए हैं, जिसमें एक प्रथम श्रेणी, 4 द्वितीय श्रेणी, 14 तृतीय श्रेणी और 2 जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...