Breaking News in Hindi

जम्मू कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के 6 सहयोगी गिरफ्तार, युवाओं को संगठन में शामिल होने के लिए कर रहे थे प्रेरित

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस को आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शुक्रवार को हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी युवाओं को अपने संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. पुलिस को एक खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है,.

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ऐसे युवाओं को चिन्हित करने के प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सकता है. पुलिस के अनुसार, औपचारिक रूप से शामिल किए जाने से पहले ऐसे युवकों को आतंकवादी कृत्य करने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक दिए जाते थे.

युवाओं को आतंकवाद से जोड़ने का हो रहा था प्रयास

प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान, इस मॉड्यूल का हिस्सा रहे युवकों की पहचान की गई. यह बात सामने आई कि पाकिस्तान निवासी आतंकवादी ने जेल में बंद एक ओजीडब्ल्यू की सहायता से कई युवकों चिन्हित किया था. ये आतंकी युवाओं को अवंतीपोरा और कुलगाम जिले के त्राल क्षेत्र में आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए थे.

इन युवकों को पिस्तौल, ग्रेनेड, आईईडी और अन्य विस्फोटक उपलब्ध कराए गए. प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में अब तक आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस को आतंकवादियों के सहयोगियों के पास से कई अवैध हथियार बरामद हुए हैं.

कई अवैध हथियार हुए बरामद

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के सहयोगियों के पास से रिमोट सहित पांच आईईडी, 30 डेटोनेटर, आईईडी के लिए 17 बैटरियां, दो पिस्तौल, पिस्तौल की तीन मैगजीन, 25 गोलियां, चार हथगोले और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. वहीं, पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप