Breaking News in Hindi

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की साजिश नाकाम, उरी सेक्टर में सेना ने मार गिराए 2 आतंकी

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादी को मार गिराया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उरी सेक्टर में सतकर् सैनिकों ने आतंकवादियों की एक संदिग्ध गतिविधि देखी जो सीमा पार से घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे।

सुरक्षा बलों ने समय रहते आतंकवादियों के घुसपैठ को विफल कर दिया और एक आतंकवादी को मार गिराया। सूत्रों ने बताया कि ‘‘आतंकवादी खराब द्दश्यता और खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। ऑपरेशन में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है।”

उन्होंने कहा कि घुसपैठ विरोधी अभियान पर अभी तक सेना या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पिछले सप्ताह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने कहा था कि सर्दियों की शुरुआत और भारी बफर्बारी के कारण ट्रैक बंद होने से पहले अधिक आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से हमेशा प्रयास किए जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...