Breaking News in Hindi

जय मामा जी के जयकारों से गूंजा रैन बसेरा , बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों से मिले मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल। एमपी में अब ठंडी हवाओं का असर लोगों के गर्म कपड़ों के पहनावे से समझा जा सकता है। वहीं बढ़ती ठंड को देख सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल के रैन बसेरा में जाकर वहां के लोगों से बातचीत की और उनका हाल भी जाना। वहीं जब एमपी की लंबे समय से बागडोर संभाल रहे सीएम बसेरे में पहुंचे तो वहां अनोखा नजारा देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान सीएम के सामने लोगों ने ‘जय शिवराज मामा’ के नारे लगाए।

बता दें की जहां एक तरफ सीएम के चेहरे को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज का क्रेज लोगो में देखते ही बन रहा है। वहीं इन सब के साथ खबर तो ये भी है कि रेन बसेरा में लोग शिवराज सिंह से बोले की हमें तो आप ही चाहिए मुख्यमंत्री, रैन बसेरा में आश्रित लोगों ने शिवराज का जयकारा भी लगाया।

रैन बसेरा में लोगों का शिवराज ने लिया हाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के शाहजहांनी पार्क के पास स्थित रैन बसेरा पहुंचे। वहां उन्होंने बसेरे में रह रहे लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान कुछ लोगों ने सीएम को अपनी बीमारियों के बारे में बताया जिस पर सीएम ने कलेक्टर को हेल्थ चेकअप कैंप लगाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं अलाव का इंतेजाम और सर्दी से बचने के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए। वहीं सीएम शिवराज ने रैन बसेरा की रसोई में जाकर वहां भोजन की गुणवत्ता को जांचा और परखा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन