Breaking News in Hindi

‘जय हो’ ध्वनि के साथ मोदी का होगा राजशाही स्वागत, बच्चे सुनाएंगे विद्यालय का उत्सव गीत

ग्वालियर। सिंधिया स्कूल के लिए शुक्रवार का दिन इतिहास बनने वाला है। स्थापना दिवस पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूल में शिरकत करेंगे। यहां विद्यालय का ब्रास बैंड ‘जय हो’ ध्वनि के साथ उनका स्वागत करेगा। घुड़सवार दस्ता अगवानी कर कार्यक्रम स्थल तक लेकर जाएगा। रेड कारपेट से होते हुए वह मल्टीपरपज स्पोट्र्स काम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे। इसके पहले वह मंच के बगल से ही बनाए गए चबूतरे पर पिलखन के पौधे का रोपण करेंगे। इस दौरान बच्चे प्रधानमंत्री को प्रदर्शनी से संबंधित पांच मुख्य विषयों से अवगत कराएंगे। इनमें विद्यालय का इतिहास, समय शिक्षा, व्यक्तित्व-रूपांतरण, अस्ताचल, समाज सेवा व फोर्ट बायोस्फियर शामिल रहेगा। इसके बाद बच्चे विद्यालय गीत ‘पिया स्कूल का’ और उत्सव गीत प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह, उप प्राचार्या स्मिता चतुर्वेदी उपस्थित रहेंगे।

सिंगर नितिन मुकेश, मीत ब्रदर्स सहित कई सेलिब्रिटी आएंगे

प्रधानमंत्री विद्यालय व सदन से संबंधित पुरस्कार वितरित करेंगे। इसके बाद विद्यालय का सर्वोच्च सम्मान माधव अवार्ड पूर्व छात्र को दिया जाएगा। इसके बाद मोदी की स्पीच होगी। कार्यक्रम में पाश्र्व गायक नितिन मुकेश, मीत ब्रदर्स, मल्टीनेशनल कंपनीज के सीईओ, बिजनेसमैन मौजूद रहेंगे।

45 मिनट की नाटिका में 400 छात्र करेंगे परफार्म

कार्यक्रम के अंत में नृत्य नाटिका ‘अस्ताचल’ का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें लगभग 400 विद्यार्थी भाग लेंगे। यह नाटिका 45 मिनट की होगी। इसकी खासियत यह है की नाटिका को छात्रों ने ही लिखा, लाइव म्यूजिक दिया और परफार्म भी करेंगे। इस नाटिका का मंचन मोदी के जाने के बाद किया जाएगा। इसके पूर्व सेलिब्रिटी सांग भी होगा।

अब इंटरनेशनल गेम की हो सकेगी तैयारी

स्कूल के प्रिंसिपल अजय सिंह ने बताया कि मल्टीपरपज स्पोट्र्स काम्प्लेक्स से ऐसे छात्र तैयार होंगे, जो इंटरनेशनल लेवल तक खेल सकेंगे। अभी तक ग्राउंड नेशनल लेवल के खिलाड़ी तैयार हो रहे थे। इसमें स्वीमिंग पूल के साथ ही टेबल टेनिस, वालीबाल सहित कई गेम हो सकेंगे। साथ ही इंटरनल काम्पीटिशन कराए जा सकेंगे।

बेस्ट एलुमिनाई को मिलेगा एकेडमिक ब्लेजर

इसी दिन सुबह एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें 1998 के सीनियर स्कूल पी फैक्ट द्वारा विद्यालय का झंडा फहराया जाएगा। इसमें शैक्षिक रूप से सर्वश्रेष्ठ छात्र को एकेडमिक ब्लेजर दिया जाएगा तथा विद्यालय में प्रकाशित होने वाली पत्रिकाओं का अनावरण किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे एकेडमिक ब्लाक में छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार की कलाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।

गोवा के ए26 बैंड और मीत ब्रदर्स की प्रस्तुति कल

इसी क्रम में 22 अक्टूबर को पूर्व छात्र दिवस मनाया जाएगा। सुबह परिसर में बने ताल के दर्शन करेंगे। इसके बाद एसेंबली होगी। फुटबाल और ट्रेजर हंट एक्टिविटी होगी। इसके बाद एनुअल जनरल मीटिंग, आइकान अवार्ड होगा। इस दिन गोवा का ए 26 बैंड परफार्म करेगा। साथ ही मीत ब्रदर्स की भी प्रस्तुति होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास