Breaking News in Hindi

जहर खाने के बाद पत्नी की मौत,पति और देवर ने ट्रेन से कटकर दी जान

विदिशा। जिले के ग्यारसपुर थाने के ग्राम तरावली निवासी दो चचेरे भाइयों ने सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। इसके एक दिन पहले ही एक मृतक की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की थी।

मृतकों के रिश्तेदार लालाराम अहिरवार ने बताया कि एक दिन पहले मृतक भूरा उर्फ विशाल की पत्नी रागिनी ने किसी कारण बस जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसे लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे थे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संभवत इसी कारण के चलते उन्होंने सोमवार की सुबह खरी फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। विशाल के साथ चाचा का बेटा अमित भी था दोनों ने ही आत्महत्या की है। जीआरपी पुलिस दोनों शवों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची है जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन