Breaking News in Hindi

जामनी नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक डूबे, एक को सुरक्षित निकाला, दूसरा लापता

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में आने वाले मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ने के लिए दो युवक गए थे। आपको बता दें की दोनों युवक नदी में डूब गए, एक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। जबकि दूसरा गहरे पानी की तरफ चला गया, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई फिलहाल अभी युवक की तलाश की जा रही है।

मोहनगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को बलराम आदिवासी और कनई आदिवासी जामनी नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे।दोनों युवक डूब गए मौके पर मौजूद लोगों ने बलराम को तो सुरक्षित निकाल दिया लेकिन दूसरे युवक का अभी तक पता नहीं चला है।

बलराम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। नदी में युवक की तलाश की जा रही है,सोमवार की सुबह से एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्चिंग शुरू कर दी है, नाव की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन फिलहाल अभी तक उसका कोई भी पता नहीं चला है मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....