Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जुआरियों की महफिल में पुलिस की दबिश नौ गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने लिंगियाडीह के खाली प्लाट में रविवार की शाम भीड़ जुटी थी। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर नौ जुआरियों को पकड़ लिया। जुआरियों के कब्जे से पांच हजार 540 रुपये जब्त किए गए हैं। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा पुलिस को रविवार की शाम सूचना मिली कि लिंगियाडीह के खाली प्लाट में जुआरियों की भीड़ लगी है। इस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने जवानों को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। जवानों को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई।

जवानों ने घेराबंदी कर मौके से आलोक उर्फ गोलू गुप्ता पिता जगदीश गुप्ता 32 वर्ष निवासी अपोलो अस्पताल के सामने, रविकांत चौहान पिता देव नारायण चौहान 31 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी चिल्हाटी, टीकाराम देवांगन पिता नारायण देवांगन 29 वर्ष निवासी सुभाष चौक चिंगराजपारा, दीपक सोनी पिता ओमप्रकाश उम्र 40 वर्ष निवासी अशोक नगर बिजली आफिस के पास, अंकेश्वर कुमार देवांगन पिता पुनीत राम देवांगन 30 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह, तिहारू उर्फ़ सनी यादव पिता शेखु यादव 27 वर्ष पुरानी बस्ती लिंगियाडीह, रोहित जगत पिता रमेश जगत 37 वर्ष जबड़ापारा सरकंडा, राजेश साहू पिता राम नारायण साहू 22 वर्ष निवासी रामनगर लिंगियाडीह, शैलेंद्र नेताम पिता नंदू नेताम 36 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास लिंगियाडीह को पकड़ लिया। जुआरियों के कब्जे से पांच हजार 540 रुपये कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.