Breaking News in Hindi

जुन्नारदेव में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या पर नकुल नाथ ने सरकार को घेरा

छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर सांसद नकुल नाथ ने दु:ख व्यक्त कर दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि सात वर्षीय मासूम से अनैतिक कृत्य के बाद हत्या की घटना हृदयविदारक है। इससे मन अत्यंत व्यथित है।

पीड़ित परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। नकुल नाथ ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिला अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, लचर कानून व्यवस्था से अपराधी बेखौफ हैं।
उन्होंने सरकार से कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा है कि अपराधियों को ऐसा सबक सिखाने की जरूरत है कि कोई भी जघन्य वारदातों को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...