Breaking News in Hindi

झाबुआ में बादलों की आवाजाही ने बढ़ाई ठंडक, दिन में असर कम

झाबुआ। पिछले दो-तीन दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। स्थिति यह है कि दिन में ठंड का असर कम ही बना रहता है। सुबह-शाम अधिक ठंड का असर हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। सुबह-सुबह तो हल्का कोहरा छाया रहता है।

दो-तीन दिनों से दिन व रात में बादलों की आवाजाही के कारण कम ही ठंड का अहसास हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जो बढ़कर सोमवार को 32.02 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह रात का तापमान शनिवार को 15.02 डिग्री सेल्सियस था, जो बढ़कर सोमवार को 17.02 डिग्री सेल्सियसदर्ज हुआ है।

13 डिग्री तक जा चुका है न्यूनतम तापमान

कुछ दिन पूर्व ठंड का असर तेज हुआ था। न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई थी। 13 नवंबर को इस वर्ष सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद से अब तक तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। इसी तरह अधिकतम तापमान भी 31-32 डिग्री के आसपास अब तक दर्ज हो रहा है। आगामी दिनों में जब ठंड का असर तेज होगा, तभी तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

सजी ऊनी कपड़ों की दुकान

इन दिनों शहर के कई क्षेत्रों में ऊनी वस्त्रों की दुकानें सजी हुई हैं, लेकिन ठंड का असर कम होने के कारण दुकानों में ग्राहकी का असर कम ही बना हुआ है। इसके अलावा बाजार में भी व्यापरियों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर ऊनी कपड़े सजाए गए हैं। यहां भी फिलहाल ऊनी वस्त्रों की खरीदी कम ही हो रही है।

ऐसा ही बना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आगामी दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....