Breaking News in Hindi

झारखंड के जामताड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत; कई घायल

झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार रात दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ. कलझारिया के पास 12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिनकी ट्रेन से कटने से मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी अंग एक्सप्रेस में सवार थे. तभी किसी ने अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना फैला दी. आनन-फानन में यात्री चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर कूद गए. इसी बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई.

अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास करीब 12 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. ट्रेन हादसे के बाद मौके पर रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंच गया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पुलिस-प्रशासन की मदद के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं.

हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि जामताड़ा-करमाटांड़ के बीच कालाझरिया रेलवे हॉल्ट पर टेक्निकल फॉल्ट की वजह से आसनसोल-झाझा पैसेंजर ट्रेन रुकी थी. कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर खड़े थे. तभी भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी, जिसकी चपेट में लोग आ गए. करीब 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हैं. एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया है.

हादसे पर क्या बोले जामताड़ा विधायक?

वहीं जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि इस समय झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. मैं रांची में हूं. जैसे ही मुझे सूचना मिली, मैं जामताड़ा के लिए निकल रहा हूं. इरफान अंसारी ने कहा कि जिस किसी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, वह बक्से नहीं जाएंगे. युद्ध स्तर पर रेस्क्यू कार्य चलाया जा रहा है. रेल हादसे के शिकार परिवारों की हर संभव मदद करूंगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...