Breaking News in Hindi

टीबी अस्पताल की नर्स के घर से दिनदहाड़े साढ़े तीन लाख की चोरी

भोपाल । कोहेफिजा थाना इलाके में रहने वाली एक नर्स के सूने मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए। घटना के समय नर्स और उसका पति ड्यूटी पर गए हुए थे। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज से सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है।

घटना के वक्त दंपती ड्यूटी पर थे

कोहेफिजा थाने के एसआइ अबुबकर सिद्दीकी ने बताया कि मूलत: जबलपुर निवासी 26 वर्षीय अक्षिता पत्नी अमित मिश्रा टीबी अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। उनके पति एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। दोनों यहां दुर्गा नगर लालघाटी में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह मिश्रा दंपति दरवाजे पर ताला लगाकर अपनी-अपनी ड्यूटी पर चले गए थे।

चोरों ने चाबी से खोली अलमारी

दोपहर करीब दो बजे अक्षिता लंच के समय अपने घर पहुंची। जहां पर मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी अलमारी खुली हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने पर्स में रखी चाबी से अलमारी का ताला खोलकर सोने का मंगलसूत्र, टाप्स, चार सोने की अंगूठी, 90 हजार रूपये समेत साढ़े तीन लाख रुपए से ज्यादा का माल चुरा लिया। वारदात का पता चलने पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर अज्ञात चोरों के फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....