Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा… इंदौर में मुस्लिम युवक ने गर्लफ्रेंड से किया रेप, अब दे रहा धमकी; पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

मध्य प्रदेश के इंदौर से युवती के साथ रेप और धमकाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में युवती ने लसाडिया थाने में आरोपी के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं आरोपी के द्वारा पीड़िता को शिकायत करने पर टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने की भी धमकी दी गई थी, जिसके चलते पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर उसकी पहचान कर ली है. वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इंदौर के लसाडिया थाने में एक युवती ने सादिक शेख नाम के युवक के खिलाफ रेप सहित डराने धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है. युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि वह इंदौर की एक कंपनी में काम करती है. काम के दौरान ही उसकी सादिक नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. एक दिन सादिक ने युवती से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी भी करना चाहता है. इसके बाद वह युवती के घर आने-जाने लगा.

बहला-फुसलाकर किया रेप

युवती का आरोप है कि सादिक शेख ने एक दिन शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. लेकिन कुछ दिनों बाद युवती को पता चला की सादिक ने किसी और शादी कर ली है. इस बात का पता चलते ही युवती ने सादिक से दूरी बना ली. एक दिन अचानक से सादिक ने युवती को फोन किया और बोला कि मेरा तलाक हो गया है. मैं तुमसे मिलना चाहता हूं. युवती ने सदिक को अपने फ्लैट पर बुलाया

आरोपी ने बनाया धर्म बदलने का दबाव

फ्लैट पर पहुंचने के बाद सादिक ने युवती से माफी मांगते हुए उसे आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा. युवती का आरोप है कि इसके बाद वह आए दिन उसके साथ रेप जैसी घटना को अंजाम देता रहा. इसी दौरान युवती ने एक दिन सादिक से शादी करने की बात कही तो सादिक भड़क गया और कहने लगा कि जब तक मुस्लिम धर्म नहीं अपनाओगी तब तक हमारी शादी नहीं हो सकती है.

हत्या की दी धमकी

इसी के साथ सादिक ने युवती को धमकी दी कि अगर तुमने मेरे खिलाफ किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई की तो तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर फिकवा दूंगा, जिसके कारण पीड़िता काफी डर गई. इसके बाद आरोपी लगातार युवती के साथ रेप करने लगा. युवती ने अब इस पूरे मामले में लसूडिया थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रेप और धमकाने सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शिकायत दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी दिल्ली फरार हो गया है. वहीं, पुलिस आरोपी को ट्रेस कर रही है. पूरे मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.