Breaking News in Hindi

डबल के खेल में 10 करोड़ फंसे, निवेशकों के माथे में खिंची चिंता की लकीरें

चौरई। बिना मेहनत के कम समय में रुपए डबल होने का सपना देख रहे नगर के सैंकड़ों लोगों के दस करोड़ से अधिक की रकम फंस गई है। कुछ निवेशकों का कहना है कि हमने अपने परिचितों के कारण लाखों रुपये निवेश किए हैं। हमे कंपनी पैसे दे या ना दे हम तो अपने परिचितों से ही पैसे वापस मांगेगे।

कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच

राजस्थान की कंपनी द्वारा चैन सिस्टम के तहत लोगों को रुपए कम समय में दुगुने करने और हर सप्ताह गारंटी के साथ एक निश्चित राशि देने के नाम पर इन्वेस्ट करवाया गया था। नगर से ही इस स्कीम में दस करोड़ से अधिक का इन्वेस्ट किया गया है। अब बीते 2 महीने से कंपनी ने ग्राहकों को रिटर्न नहीं दिया है। राशि वापस करने की यानी मैचोरटी कि तिथि भी कुछ समय मे पूरी होने वाली है। उसकी जगह उन्हे डिजिटल मुद्रा ऐप में ट्रांसफर की जा रही है।

कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसे करंसी के रूप में मान्यता मिल जायेगी ऐसा बताया जा रहा है। जिसके बाद सबको उनकी रकम वापस मिल जाएगी। हालांकि तब तक कंपनी में इन्वेस्ट कर चुके लोग खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं निवेशकों के चेहरों में चिंता की लकीरें स्पस्ट देखी जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...