Breaking News in Hindi

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है ये डाइट, एक्सपर्ट से जानिए

 पिछले कुछ समय से डायबिटीज के मरीजों के संख्या बढ़ती जा रही हैं. मेडिकल जर्नल लांसेट में छपे ICMR की रिसर्च के मुताबिक, भारत की करीब 13.6 करोड़ आबादी प्री-डायबिटीक है. आपको बता दें कि साल 2023 में भारत में शुगर के मरीजों की संख्या 10 करोड़ से भी ज्यादा थी. डायबिटीज का कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है.

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी चुनौती अपना ब्लड शुगर कंट्रोल करना है. एक्सपर्ट कहती हैं कि डायबिटीज के मरीजों को रोजाना 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. वहीं, कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि वीगन डाइट शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है.

वीगन डाइट क्या है

दरअसल, वीगन डाइट को शुद्ध शाकाहारी खाने के तौर पर भी जाना जाता है. वीगन डाइट को फॉलो करना वाले लोग डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाते हैं. वीगन डाइट में जानवरों से मिलने वाला कोई भी खाद्य पदार्थ जैसे मांस, मछली, दूध, दही, घी, पनीर, डेयरी प्रोडक्ट्स और शहद जैसी चीजें शामिल नहीं होती हैं, वीगन डाइट में सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले फल, सब्जियां, अनाज, मेवे वगैरह शामिल हैं.

फायदेमंद है वीगन डाइट

बता दें कि वीगन डाइट में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये हमारे शरीर के इंसुलिन लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, वीगन डाइट हमारे शरीर में ग्लूकोज के स्तर को भी मैनेज करती है. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.

खाएं ये चीजें

नमामी अग्रवाल कहती हैं कि जिन लोगों का ब्लड शुगर अक्सर बढ़ा रहता है. उन्हें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स खाने चाहिए. हरी सब्जियों को जितना हो सके अपनी डाइट में शामिल करें. करेला, लौकी, भिंडी जैसी सब्जियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं.

एक्सरसाइज

खाने के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी न भूलें. एक्सरसाइज करने से भी ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. अगर आप हैवी एक्सरसाइज नहीं करते हैं रोजाना आधे घंटे तक पैदल चलने की आदत जरूर डालें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....