Breaking News in Hindi

डिंडौरी जिले में तेज बारिश के बीच झोपड़ी पर गिरी बिजली, मां और दो बच्चों की मौत

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के चौरादादर गांव में तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला सहित उसके दो बच्चों की मौत होने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बारिश के दौरान शुक्रवार की दोपहर झोपड़ी पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 35 वर्षीय रूतन बाई, 4 वर्षीय वर्षा मार्को और 2 वर्षीय वरजीत मार्को की मौत हो गई है। बिजली गिरने से महिला और उसके दो बच्चों के झुलसने की सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी थी।

मौके पर पहुंचे डायल 100 स्टाफ द्वारा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया लाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम हो जाने के चलते शवों का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह कराया गया है। बताया गया कि घटना के दौरान महिला का पति विश्राम सिंह घर पर नहीं था। छप्पर वाला घर भी आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप