Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास इस मामले में सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स को किया पीछे

नई दिल्ली।भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में डेविड वॉर्नर ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। डेविड वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 19वें पारी में ये कमाल कर दिखाया है। ऐसा कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स को पीछे कर दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने 20 पारी में एक हजार रन विश्व कप में पूरे किए थे। एबी डिविलियर्स को 1,000 रन पूरे करने में 20 पारी का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा विवियन रिचर्ड्स और सौरव गांगुली ने 21 पारी में 1000 रन वर्ल्ड कप में पूरा किया था। मार्क वॉ और हर्शल गिब्स ने 22 पारी में एक हजार रन पूरा कर लिए थे।

वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

डेविड वॉर्नर- 19 पारी

सचिन तेंदुलकर- 20 पारी

एबी डिविलियर्स- 20 पारी

रिचर्ड्स- 21 पारी

सौरव गांगुली- 22 पारी

मार्क वॉ- 22 पारी

हर्शल गिब्स- 22 पारी

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। भारतीय ओपनर शुभमन गिल प्लेइंग 11 में शामिल नहीं है। गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.